Back to News

साय सरकार का एक और बड़ा फैसला , CBI को सौंपा बड़े घोटाले की जांच का जिम्मा , नोटिफिकेशन जारी

साय सरकार का एक और बड़ा फैसला , CBI को सौंपा बड़े घोटाले की जांच का जिम्मा , नोटिफिकेशन जारी
रायपुर 21 दिसम्बर 2024 - भ्रष्‍टाचार से जुड़ा एक और मामला राज्‍य सरकार ने CBI को सौंप दिया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राज्‍य सरकार ने EOW/ACB में दर्ज FIR क्रमांक 49- 2024 को CBI को सौंप दिया है। इसकी जांच के लिए राज्‍य सरकार ने CBI को सहमति जारी कर दी है। 

अफसरों के अनुसार यह मामला शराब घोटाला से जुड़ा हुआ है। बता दें कि नवंबर में ही राज्‍य सरकार ने इस मामले को CBI को सौंपने का फैसला किया था। इसके बाद से ही प्रक्रिया चल रही थी। CBI की सहमति मिलने के बाद अब केस सौंपने जाने और उसकी जांच के लिए CBI को अधिकृत करने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है।