Back to News

10वी की छात्रा के साथ दो बार की गई गैंगरेप की कोशिश , दुःखी होकर छात्रा ने उठाया यह खौफनाक कदम

10वी की छात्रा के साथ दो बार की गई गैंगरेप की कोशिश , दुःखी होकर छात्रा ने उठाया यह खौफनाक कदम
कन्नौज 18 फरवरी 2024 - कन्नौज से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां 10वीं छात्रा स्कूल से प्रवेश पत्र लेकर लौट रही थी। तभी रास्ते में युवकों ने उसके साथ छेडछाड़ की। उनसे किसी तरह बचकर युवती घर पहुंची। शाम को जब वह खेत गई तो युवकों ने उसे झाड़ियों मे खींच लिया और इसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। वहां से बचकर भागी छात्रा ने घर आकर फांसी पर लटक गई।

घटना सौरिख क्षेत्र के एक गांव का है। जहां आए दिन कुछ युवक एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इसी क्रम छात्रा शुक्रवार को जब एडमिट कार्ड लेकर घर लौट रही थी तभी रास्ते में हुसेपुर करन के मनीष जाटव , आनंद और खड़िनी का रमन शाक्य ने छेड़छाड़ की। शाम के समय भी उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। 

किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर युवती घर पहुंची और कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भागवत सुनने गईं दादी घर पहुंचीं तो कमरा बंद देख पड़ोसियों को बुलाया। लोगों ने कमरे में झांका तो छात्रा का शव फंदे से लटक रहा था। उधर, तीनों आरोपी फरार हो गए।