Back to News

पूजा खेडकर विवाद के बीच UPSC चेयरमैन ने अचानक दिया इस्तीफा , इस्तीफे को लेकर बताई वजह

पूजा खेडकर विवाद के बीच UPSC चेयरमैन ने अचानक  दिया इस्तीफा , इस्तीफे को लेकर बताई वजह
नई दिल्ली 20 जुलाई 2024 - संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC के चेयरमैन मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ( DOPT ) के सूत्रों की मानें तो मनोज सोनी ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। मनोज सोनी का कार्यकाल 2029 तक था, लेकिन उन्होंने पांच साल पहले ही इस्तीफा दे दिया। 

मनोज सोनी 2017 में UPSC में सदस्य के तौर पर जुड़े थे। वहीं पिछले साल मई में वो UPSC के अध्यक्ष बने। UPSC के चेयरमैन का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब ट्रेनी IAS पूजा खेडकर विवाद चर्चा में है।

मनोज सोनी 40 साल की उम्र में वडोदरा के प्रसिद्ध एमएस विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त हुए थे। इस तरह वे देश के सबसे कम उम्र के कुलपति बने थे। वो गुजरात के दो विश्वविद्यालयों में तीन बार कुलपति रह चुके हैं। इसके अलावा वो डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ओप यूनिवर्सिटी के भी कुलपति बने थे। उन्हें पीएम मोदी का करीबी माना जाता है।

बता दें कि ट्रेनी IAS पूजा खेडकर मामले को लेकर इन दिनों काफी हंगामा मचा हुआ है। दस्तावेजों में फर्जीवाड़े के आरोपों से घिरी ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने नाम, माता-पिता का नाम, हस्ताक्षर, ईमेल, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी फर्जी पहचान बनाई। UPSC ने पूजा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की कर दी है। उनके खिलाफ FIR दर्ज करके जांच शुरू की गई है। 

इस विवाद के बीच UPSC चेयरमैन के इस्तीफे ने सबको हैरान कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे के बाद मनोज सोनी अपना समय गुजरात में स्वामीनारायण संप्रदाय की एक ब्रांच अनूपम मिशन को देना चाहते हैं। ऐसे में पूजा खेडकर विवाद से उनका कोई कनेक्शन नही है।