Back to News

कल बंद रहेगी सभी शराब की दुकानें , नही मिलेगी एक बूंद भी शराब , आदेश जारी

कल बंद रहेगी सभी शराब की दुकानें , नही मिलेगी एक बूंद भी शराब , आदेश जारी
इंदौर 12 मई 2024 - लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मध्‍य प्रदेश के देवास , इंदौर , उज्जैन , धार , रतलाम , मंदसौर , खरगोन और खंडवा लोकसभा सीट पर मतदान होना है। मतदान से 48 घंटे पहले शनिवार शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम गया है, अब रैली, प्रचार पूरी तरह से बंद रहेगा।

चुनाव प्रचार थमने के साथ ही सभी शराब दुकानें भी बंद हो गई है। जिन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है, वहां जिला प्रशासन द्वारा ड्राई डे घोषित किया गया है। इसमें 11 मई शाम 6 बजे से 13 मई मतदान समाप्ति तक सभी शराब दुकान, बार और भंडारगृह पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस दौरान शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी।