Back to News

छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर 03 घंटे के लिए अलर्ट , इन जिलों में तेज हवाओ के साथ भारी बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर 03 घंटे के लिए अलर्ट , इन जिलों में तेज हवाओ के साथ भारी बारिश की संभावना

रायपुर 28 अप्रैल 2025 - छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। तेज गर्मी और लू जैसी व्याकुल करने वाली गर्म हवाओं से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में मेघगर्जन और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है।

मौसम विज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि आज यानी 28 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना हैं । वहीं एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, ओला वृष्टि होने और वज्रपात होने की सम्भावना है । इसी के साथ प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

अगले 3 घंटों में बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।