Back to News

लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ के इस विधानसभा सीट पर होगा उप चुनाव ?? , जाने वजह

लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ के इस विधानसभा सीट पर होगा उप चुनाव ?? , जाने वजह
रायपुर 02 मार्च 2024 - लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा की इस लिस्ट में बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

वर्तमान में बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ के साय सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री है। इस विधानसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल भाजपा से रायपुर दक्षिण विधानसभा से प्रत्याशी थे। इस चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल को कुल 01 लाख 09 हजार 263 वोट मिले. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी महंत राम सुंदर दास को महज 41 हजार 544 वोट मिले. यानी बृजमोहन अग्रवाल ने 67 हजार 719 वोटों से चुनाव में जीत दर्ज की थी।

बृजमोहन अग्रवाल 1990 में पहली बार अविभाजित मध्य प्रदेश में विधायक बने इसके बाद 1993 , 1998 में अविभाजित मध्य प्रदेश में तीन बार MLA बने. इसके बाद फिर छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद लगातार चार बार 2003 , 2008 , 2013 , 2018 और 2023 में चुनाव जीत चुके हैं। 

आठ बार विधानसभा चुनाव जीत चुके बृजमोहन अग्रवाल इस बार लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाने जा रहे है। बृजमोहन के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए उनकी जीत तय मानी जा रही है अगर बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा चुनाव जीतते है तो उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना होगा अगर ऐसा होता है तो रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उप चुनाव कराना होगा।