Back to News

15 जून के बाद इन राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगी मुफ्त में अनाज , जानें क्या है वजह

15 जून के बाद इन राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगी मुफ्त में अनाज , जानें क्या है वजह
नई दिल्ली 30 मई 2024 - अगर आप भी राशन कार्ड धारक है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, राशन कार्ड को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। राशन की दुकान पर गेहूं-चावल लेने से पहले आपको एक काम करना होगा। ये काम राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों के लिए जरूरी है। इसके बिना आपको फ्री राशन का लाभ नहीं मिल पाएगा।

दरअसल, अब राशनकार्ड धारको को E- kyc कराना अनिवार्य कर दिया है। राशन कार्ड पर अंकित सभी पारिवारिक सदस्यों को E- kyc जरूरी है। राशन कार्ड में जितनी भी यूनिट शामिल हैं उन सभी का अंगूठा पॉस मशीन में लगाना जरूरी है। राशन कार्ड में शामिल परिवार के सभी सदस्यों का अंगूठा लग जाने पर राशन कार्ड की E-kyc हो जाएगी। जिसके लिए प्रक्रिया शूरू हो गई है। जो 15 जून तक है। अगर आप 15 जून तक E -kyc नहीं करवाए तो आपको राशन नहीं मिलेगा।

सभी लाभार्थी निर्धारित तिथि के अंदर अपने निकटतम उचित मूल्य की दुकानों पर जाकर अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी करा लें। उक्त प्रक्रिया दुकानों पर लगाए गए पास मशीन के माध्यम से निशुल्क की जाएगी। इसका सत्यापन होने के बाद राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का जब एक बार अंगूठा लग जाएगा तो सत्यापन हो जाएगा और जिनका अंगूठा नहीं लगेगा उन यूनिटों का ब्लॉक किया जा सकता है।