Back to News

जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की राजधानी रायपुर में मौत , पुलिस जाँच में जुटी

जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की राजधानी रायपुर में मौत , पुलिस जाँच में जुटी
रायपुर 18 अप्रैल 2024 - इस वक्त राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा अशोका बिरयानी लाभंडी के गटर टैंक की सफाई के लिए बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों को गटर में उतारा गया था। जो अज्ञात कारणो से गटर में फस गए थे दोनों को प्रयास करके निकाला गया और वी केयर हॉस्पिटल भेजा गया जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया। 

मृतकों के नाम डेविड साहू पिता यशवंत राम उम्र 19 साल निवासी खामहरिया जिला धमतरी और नील कुमार पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 30 साल निवासी खुटादरहा जिला जांजगीर चाम्पा बताया जा रहा हैं। 

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है..