Back to News

BJP प्रत्याशी की हार पर जिंदा नही रहने का दावा करने वाले समर्थक की संदिग्ध हालत में हुई मौत

BJP प्रत्याशी की हार पर जिंदा नही रहने का दावा करने वाले समर्थक की संदिग्ध हालत में हुई मौत
मुंबई 10 जून 2024 - भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता पंकजा मुंडे की 'बीड' लोकसभा सीट से हारने की स्थिति में 'जीवित नहीं रहने' का दावा करने वाले 38 वर्षीय ट्रक चालक की शुक्रवार रात बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला होने का संदेह जता रही है। 

किंगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब नौ बजे बोरगांव पटी के पास अहमदपुर-अंधोरी सड़क पर हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान लातूर जिले में स्थित अहमदपुर के येस्टार निवासी सचिन कोंडीबा मुंडे (38) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, 'बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि यह एक दुर्घटना थी या आत्महत्या का मामला था। यह तब हुआ जब 'यल्दरवाड़ी नाइट हॉल्ट' बस बोरगांवपटी में रुकी। सचिन बस के पीछे खड़ा था और जब बस पीछे जाने लगी तब तभी वह उसकी चपेट में आ गया'।

बता दे कि पंकजा मुंडे, बीड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के बजरंग सोनावणे से बेहद करीबी मुकाबले में 6,553 मतों से हार गईं। मृतक के परिजन ने कहा कि सचिन चुनाव परिणाम के बाद से उदास था और चुप रहता था। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।