Back to News

कोचिंग जा रही छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , तीन आरोपियों ने ट्यूबवेल में दिया वारदात को अंजाम

कोचिंग जा रही छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , तीन आरोपियों ने ट्यूबवेल में दिया वारदात को अंजाम
अंबेडकर नगर 25 मार्च 2024 - अंबेडकर नगर में एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. हालांकि, इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा गया है. बताया जाता है कि कोचिंग से घर जा रही छात्रा को जबरन तीन युवक उठाकर सुनसान ट्यूबवेल पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. यह घटना थाना हंसवर इलाके की है

इस दौरान छात्रा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई. आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद छात्रा को इस घटना का किसी से जिक्र न करने की धमकी भी दी. तीन आरोपियों में से दो आरोपी मौके से भाग गए और अपने तीसरे साथी को लड़की के साथ उसी ट्यूबवेल में बंद करके फरार हो गए।

एसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि एक लड़के ने सूचना दी कि उसकी बहन से जिस लड़के की बात होती थी, उसने उसे कोचिंग जाते समय कहीं पर बुलाया. उसके बाद उस लड़के के साथ आए दो और लड़के मिलकर युवक की बहन के साथ गैंगरेप किया है. पीड़िता की मेडिकल जांच और 164 का बयान दर्ज किया जा रहा है।