Back to News

खाने के दौरान बटर स्कॉच आइसक्रीम से निकला इंसानी उंगली का टुकड़ा , पुलिस जांच में जुटी

खाने के दौरान बटर स्कॉच आइसक्रीम से निकला इंसानी उंगली का टुकड़ा , पुलिस जांच में जुटी
मुंबई 13 जून 2024 - आजकल ऑनलाइन फूड मंगाने का चलन काफी बढ़ गया है। कभी कभी तो हम देखते हैं कि जब किसी तरह की खाने की चीज मंगाते है तो खाना खराब निकलता है या फिर खाने में मरे हुए जीव जन्तु तक मिल जाते हैं। लेकिन क्या हो अगर ऑनलाइन मंगाए गए खाने में किसी इंसान का कोई अंग मिल जाए तो..ठीक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र में सामने आया है। जहां एक महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी लेकिन जैसे ही आइस्क्रीम को खाने का प्रयास किया तो महिला से होश उड़ गए।

इस आइसक्रीम कोन के अंदर महिला को इंसान की उंगली का एक टुकड़ा मिला। इसके बाद महिला अपने नजदीकी मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची और इसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने और पुख्ता होने के लिए आइसक्रीम से मिली इंसानी उंगली को फोरेंसिक में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मलाड निवासी महिला डॉक्टर ओरलेम ब्रेंडन सेराओ (27) ने जेप्टो एप के जरिए मंगवाई गई यम्मो आइसक्रीम कंपनी की बटर स्कॉच आइसक्रीम का आधा हिस्सा खा लिया था, लेकिन फिर उसे जीभ पर कुछ अलग सा महसूस हुआ। जब उसने करीब से देखा, तो उसे कोन के अंदर एक इंसान की उंगली का टुकड़ा मिला। यह देख महिला डॉक्टर के होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस को इनकी जानकारी दी गई।

पुलिस ने अब उंगली को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जिस जगह पर आइसक्रीम बनाई और पैक की गई थी, उसकी भी तलाशी ली जाएगी।