Back to News

एक शक से उजड़ गया हँसता खेलता परिवार , अब घर मे पसरा है मातम , जाने क्या है मामला

एक शक से उजड़ गया हँसता खेलता परिवार , अब घर मे पसरा है मातम , जाने क्या है मामला
इटावा 17 जुलाई 2024 - यूपी के इटावा में पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. एक घर से दो लाशें निकली तो परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने उसकी हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद की भी जान दे दी. पूरा मामला इटावा के सैफई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला चैनसुख का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक अवनीश उर्फ मनोज (30) ने पहले अपनी पत्नी सोनम की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद घर में छत पर लगे लोहे के जाल से रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली. परिवार में दंपति का 8 वर्ष का एक बेटा बचा हुआ है।

मृतक अवनीश ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया था. उस वीडियो में वो कहता है कि मेरी पत्नी सोनम के पड़ोस में रहने वाले सिपाही के साथ अवैध संबंध है और वह उसके साथ बात करती है. इसलिए मैंने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है और अब खुद आत्महत्या करने जा रहा हूं. वहीं, दूसरे वीडियो में अवनीश ने बेसुध पड़ी अपनी पत्नी को दिखाया और बच्चे को दिखाया. इसमें वो कहता है कि मेरी पत्नी मर चुकी है और इस हत्या का दोष परिवार और रिश्तेदारी में किसी को ना दिया जाए।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सत्यपाल सिंह ने बताया कि पति और पत्नी ने शाम के समय झगड़ा किया था. दंपति का 8 वर्ष का एक बेटा है. उसकी उपस्थिति में झगड़ा हुआ. रात्रि में पति ने पत्नी का गला दबा दिया फिर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. बच्चे ने गेट खोला उसके बाद घर वालों को सूचना दी. फिलहाल, दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है।