Back to News

खुदकुशी करने के लिए युवती ने उफनती नदी में लगाई छलांग , बचाने के लिए कूदे तीन युवक , फिर हुआ यह,,

खुदकुशी करने के लिए युवती ने उफनती नदी में लगाई छलांग , बचाने के लिए कूदे तीन युवक , फिर हुआ यह,,
गया 03 अगस्त 2024 - शनिवार को फल्गु नदी के रबर डैम से एक युवती ने छलांग लगा दी, युवती को बचाने के लिए उसके पास खड़ा लड़का भी रबर डैम से नदी में कूद गया और उसे बचाने में लग गया. गया रबर डैम में पानी का इतना तेज धार था कि जब बहने लगे तो आसपास खड़े दो लड़के भी उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी. ऐसे कर करके 4 लोग नदी की तेज धार में बहने लगे।

सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम फल्गु नदी के रबर डैम में चारों को बचाने के लिए उतरी और युवती सहित तीन लड़कों को बाहर निकाल कर सभी को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इस दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी वहीं किस वजह से युवती ने रबर डैम में छलांग लगाई थी? यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।