Back to News

युवती का अपहरण कर 05 आरोपियों ने किया गैंगरेप , फिर अश्लील VIDEO बनाकर किया ब्लैकमेल

युवती का अपहरण कर 05 आरोपियों ने किया गैंगरेप , फिर अश्लील VIDEO बनाकर किया ब्लैकमेल
बिजनौर 15 अगस्त 2024 - उत्तरप्रदेश में एक बार फिर शर्मनाक घटना हुई। बिजनौर के एक गांव में लड़की को घर से अगवा कर पांच लड़कों ने गैंगरेप किया और फिर उसे ब्लैकमेल किया। डरकर लड़की ने कुछ दिन तो किसी को घटना की जानकारी ही नहीं दी। धमकियां बढ़ने पर लड़की ने परेशान होकर पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मामला बिजनौर के थाना रेहड़ इलाके के जयसिंहजोत का है। 

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले पांच लड़कों ने घर में से लड़की को अगवा कर लिया और गांव के एक बाग में ले गए। वहां पांचों ने लड़की के साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपियों ने इसी वीडियो के जरिए लड़की को ब्लैकमेल किया और किसी से कुछ न कहने की धमकी दी। लड़की ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने कहा था कि किसी को घटना के बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। 

लड़की ने पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन लगातार धमकी मिलने पर लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ पीड़िता ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। तहरीर में बताया गया है कि विकास, विक्की पुत्रगण जयराम, विश्वास पुत्र होरी, लवकुश पुत्र जयराम तथा विवेक पुत्र नामलुम ने उसे अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। 

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।