Back to News

छत्तीसगढ़ में 48 घंटे का आरेंज अलर्ट जारी , इन जिलों में तेज तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 48 घंटे का आरेंज अलर्ट जारी , इन जिलों में तेज तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
रायपुर 20 मार्च 2024 -  छत्तीसगढ़ में 48 घंटे का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। बुधवार को बलरामपुर, कोरबा, कोरिया गौरेला पेंड्रा मरवाही, सूरजपुर और सरगुजा जिले में बारिश हुई। वहीं गुरुवार को रायपुर, सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा रोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार, महासमुंद , बेमेतरा , कबीरधाम और राजनांदगांव जिले में गरज - चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं।

संभावनाएं जताई जा रही है कि 21 मार्च को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश हो सकती है।