Back to News

18 IAS अफसरों का तबादला, बदले गई कई जिला पंचायत के CEO, देखे पूरी लिस्ट..

18 IAS अफसरों का तबादला, बदले गई कई जिला पंचायत के CEO, देखे पूरी लिस्ट..

भोपाल 16 सितम्बर 2025 - मध्यप्रदेश में राज्य शासन ने 18 IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किया हैं। कई जिलों के जिला पंचायत CEO बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विशेष गढ़पाले को मध्य प्रदेश शासन ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं श्रीमती वंदना वैद्य को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर की जिम्मेदारी सौंप गई है। 

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

01 - विशेष गढ़पाले सचिव ऊर्जा विभाग…
02 - वन्दना वैद्य एमडी वित्त निगम इंदौर….
03 - सिंगरौली जिला पंचायत CEO गजेंद्र सिंह नागेश अब नरसिंहपुर जिला पंचायत के CEO होंगे….
04 - गुरुप्रसाद उप सचिव मुख्यसचिव कार्यालय….
05 - दिव्यांक सिंह अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल…
06 - छतरपुर जिला पंचायत CEO तपस्या परिहार को कमिश्नर कटनी नगर निगम बनाया गया…
07 - कटनी जिला पंचायत CEO शिशिर नेमावत को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल…
08 - सीहोर जिला पंचायत CEO डॉ नेहा जैन को डिप्टी डायरेक्टर एनव्हीडीए इंदौर बनाया गया….
09 - मंडला जिला पंचायत CEO श्रेयांस कुमट को उज्जैन जिला पंचायत CEO बनाया गया….
10 - अनूपपुर जिला पंचायत CEO तन्मय वशिष्ठ शर्मा को डिप्टी कलेक्टर नगर निगम भोपाल बनाया गया….
11 - दलीप कुमार जिला पंचायत CEO नरसिंहपुर को देवास नगर निगम कमिश्नर बनाया गया…
12 - सिवनी जिला पंचायत CEO पवार नवजीवन विजय को अपर कलेक्टर इंदौर बनाया गया…
13 - डिंडौरी जिला पंचायत CEO अनिल कुमार राठौर को कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम जबलपुर बनाया गया…
14 - सीधी जिला पंचायत CEO अंशुमान को स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क का प्रबंध संचालक बनाया गया…..
15 - अर्थ जैन को CEO स्मार्ट सिटी इंदौर बनाया गया..
16 - अरविंद कुमार शाह डिप्टी कमिश्नर नगर निगम जबलपुर बनाए गए….
17 - टी प्रतीक राव डिप्टी कमिश्नर नगर निगम ग्वालियर बनाए गए…
18 - अनिशा श्रीवास्तव को कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम ग्वालियर बनाया गया….